गढ़वा में जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न, अधूरी योजनाओं को बंद करने का निर्देश

Location: Garhwa



नई योजनाओं पर हुई चर्चा, पेयजल व अधोसंरचना पर रहा विशेष फोकस

गढ़वा (17 जून 2025): जिला समाहरणालय सभागार में मंगलवार को उपायुक्त दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्राप्त आवंटन के तहत विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तावित योजनाओं पर गहन चर्चा की गई।

बैठक के दौरान पूर्व में स्वीकृत योजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित विभागों को समयबद्ध क्रियान्वयन, गुणवत्ता मानकों का अनुपालन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

पेयजल समस्या पर विशेष चर्चा
पेयजल विभाग की समीक्षा के दौरान जिले के कई क्षेत्रों में व्याप्त जल संकट पर गंभीर चर्चा की गई। उपायुक्त ने सभी जलापूर्ति योजनाओं को प्रभावी रूप से क्रियान्वित कर प्रत्येक क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

अधूरी योजनाओं को बंद करने के निर्देश
बैठक में ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, आरडब्ल्यूडी, बिल्डिंग, एनआरईपी, आरसीडी आदि अभियंत्रण विभागों की चल रही योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि जो योजनाएँ वर्षों से लंबित या विवादित हैं, उन्हें यथाशीघ्र बंद किया जाए।

प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर विशेष बल
शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, जलापूर्ति, ग्रामीण विकास, आजीविका संवर्धन एवं डीएमएफटी मद की योजनाओं को प्राथमिकता में रखते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। साथ ही आवंटित बजट और अब तक हुए व्यय की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।

उपस्थित पदाधिकारी
बैठक में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, डीआरडीए निदेशक रवीश राज सिंह, सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी शिवशंकर प्रसाद, जिला योजना पदाधिकारी जेवियर मिंज सहित सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!