गढ़वा में गिरिनाथ सिंह ने दिया नारा, भ्रष्टाचार का होगा अंत, चलो चलें गिरिनाथ के संग

गढ़वा से पांच बार विधायक रह चुके गिरिनाथ सिंह ने चुनावी तैयारी तेज कर दी है। वैसे तो विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद चुनाव मैदान में कई प्रत्याशी आएंगे लेकिन घोषणा के पहले ही गिरिनाथ सिंह ने चुनावी तैयारी शुरू कर दी है । श्री सिंह अभी से ही क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं। पहली बार गिरिनाथ सिंह सोशल मीडिया पर भी सक्रिय नजर आ रहे हैं। उनकी टीम इस काम में लगी है। सिंह ने इस बार एक नया नारा दिया है। यह नारा है- भ्रष्टाचार का होगा अंत, चलो चलें गिरिनाथ के संग। गिरिनाथ सिंह के साथ उनके समर्थकों ने अपना व्हाट्सएप स्टेटस भी बदल लिया है । स्टेटस में यही स्लोगन लगा हुआ है। जिसमें लिखा हुआ है भ्रष्टाचार का होगा अंत, चलो चले गिरिनाथ के संग। यानी इस बार के चुनाव में वह भ्रष्टाचार पर प्रहार करना चाहते हैं और इसी मुद्दे को लेकर वह जनता के बीच जा रहे हैं।
तैयारी बता रही है कि गिरिनाथ सिंह इस बार हरहाल में चुनाव लड़ेंगे। यदि किसी दल से टिकट नहीं मिला तो वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। सिंह के मैदान में आने के बाद गढ़वा विधानसभा क्षेत्र का राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल जाएगा। इस बार गढ़वा में दिलचस्प लड़ाई होने वाली है। क्योंकि मंत्री मिथिलेश ठाकुर की वजह से यह सीट चर्चा में रहने वाली है। भाजपा में भी टिकट के लिए पूर्व विधायक सत्येंद्र तिवारी सहित कई दावेदार हैं। भाजपा ने उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है। गढ़वा हारी हुई सीट है इसलिए यहां भी भाजपा पहले उम्मीदवार की घोषणा करेगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

error: Content is protected !!