गढ़वा पंचायत समिति प्रमुख चुनाव हेतु आज जारी की गई सूचना

Location: Garhwa

8 जनवरी को होगा अप्रत्यक्ष निर्वाचन

गढ़वा। गढ़वा पंचायत समिति के प्रमुख पद पर निर्वाचन हेतु आज विधिवत सूचना जारी कर दी गई है। प्रमुख पद की रिक्ति के विरुद्ध अप्रत्यक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया के तहत यह सूचना निर्गत की गई है। उक्त निर्वाचन की तिथि, स्थान और समय के बारे में संबंधित पंचायत समिति सदस्यों को आज सूचना प्रेषित कर दी गई है।

उक्त निर्वाचन के लिए सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार को अध्यक्ष-सह-निर्वाची पदाधिकारी नामित किया गया है, जबकि सीओ गढ़वा मोहम्मद सफी आलम को सहायक निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।

निर्वाची पदाधिकारी सह सदर एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि पंचायत समिति, गढ़वा के प्रमुख पद के निर्वाचन हेतु बैठक की तिथि 8 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। यह बैठक प्रखंड कार्यालय गढ़वा के परिसर में आयोजित की जाएगी। बैठक के दौरान ही नाम निर्देशन, मतदान, मतगणना एवं निर्वाचन की घोषणा से संबंधित सभी प्रक्रियाएं संपन्न कराई जाएंगी। उन्होंने बताया की विस्तृत सूचना एवं कार्यक्रम की जानकारी गढ़वा अनुमंडल एवं प्रखंड कार्यालय में भी उपलब्ध है

उन्होंने बताया कि उक्त निर्वाचन की समस्त कार्यवाही राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!