Location: Garhwa
गढ़वा। गढ़वा नगर परिषद चुनाव की मतगणना के द्वितीय चक्र के बाद मुकाबला दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। ताज़ा रुझानों में आशीष कुमार सोनी उर्फ दौलत सोनी ने बढ़त बना ली है।
मतगणना के दूसरे चरण की आधिकारिक जानकारी के अनुसार:
आशीष कुमार सोनी (उर्फ दौलत सोनी) – 3961 मत
मासूम खान – 2649 मत
अलखनाथ पांडे – 2412 मत
संतोष केसरी – 2260 मत
कंचन जायसवाल – 1674 मत
द्वितीय चक्र की गिनती पूरी होने के बाद आशीष कुमार सोनी 3961 मतों के साथ पहले स्थान पर हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी मासूम खान को 2649 वोट प्राप्त हुए हैं। तीसरे स्थान पर अलखनाथ पांडे 2412 मतों के साथ बने हुए हैं, जबकि संतोष केसरी 2260 वोट लेकर चौथे स्थान पर हैं। कंचन जायसवाल को 1674 मत मिले हैं।
अब सभी प्रत्याशियों और समर्थकों की निगाहें अगले चक्र की मतगणना पर टिकी हैं। अंतिम परिणाम आने तक स्थिति में बदलाव की संभावना बनी हुई है। प्रशासन की ओर से मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से जारी है।











