1120 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल और 21 वार्डों में फैले गढ़वा नगर परिषद में वर्ष 2026 के चुनावी बिगुल की आवाज़ साफ़ सुनाई देने लगी है। अगले एक-दो सप्ताह में झारखंड सरकार द्वारा नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने की पूरी संभावना जताई जा रही है। इसी के साथ गढ़वा नगर परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
इस बार का चुनाव कई मायनों में खास माना जा रहा है। अध्यक्ष पद सामान्य सीट के लिए किए जाने के कारण लंबे समय बाद महिला आरक्षण से मुक्त चुनाव होगा। नतीजतन, इस बार अध्यक्ष पद के लिए पुरुष उम्मीदवारों के बीच सीधी और कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। यही वजह है कि राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनता तक, हर जगह इस चुनाव को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है।
सूत्रों के अनुसार, अभी तक अध्यक्ष पद के लिए लगभग एक दर्जन दावेदारों के नाम सामने आ चुके हैं। इनमें नगर की राजनीति में सक्रिय और प्रभावशाली माने जाने वाले कई चेहरे शामिल हैं। चर्चा में जिन नामों की सबसे अधिक गूंज सुनाई दे रही है, उनमें
संतोष केसरी, अनिता दत्त, कंचन साहु, ज्योतिप्रकाश केसरी, दौलत सोनी, कंचन जायसवाल, विकास माली, अनिल पांडेय, छोटू केसरी और प्रियम सिंह प्रमुख हैं।
इन संभावित प्रत्याशियों ने अभी से अपने-अपने स्तर पर जनसंपर्क तेज कर दिया है। कोई सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय दिख रहा है तो कोई वार्ड स्तर पर पकड़ मजबूत करने में जुटा है। हालांकि, आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद ही यह साफ होगा कि मैदान में असल मुकाबला किन-किन के बीच होगा।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बार का नगर परिषद चुनाव व्यक्तित्व, संगठनात्मक मजबूती और स्थानीय मुद्दों पर केंद्रित रहेगा। साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण और शहरी विकास जैसे मुद्दे चुनाव का केंद्र बिंदु बन सकते हैं।
कुल मिलाकर, गढ़वा नगर परिषद चुनाव 2026 को लेकर माहौल पूरी तरह तैयार है। अधिसूचना के साथ ही सियासी पारा और चढ़ने की उम्मीद है, और आने वाले दिनों में यह साफ हो जाएगा कि गढ़वा की जनता किसे नगर की कमान सौंपने के मूड में है।
मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी
Location: Manjhiaon मझिआंव (गढ़वा)। सांसद विष्णु दयाल राम द्वारा 6 मार्च को लिखित आदेश जारी कर मझिआंव एवं बरडीहा प्रखंड के लिए सांसद प्रतिनिधियों का मनोनयन किया गया। इसके तहत…











