गढ़वा जिले में मिशन आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत आदि सेवा केंद्रों का शुभारंभ

Location: Garhwa


जनजातीय बहुल 113 ग्रामों को मिलेगा विकास का नया आयाम

गढ़वा। जिले में जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ मिशन आदि कर्मयोगी अभियान का आगाज़ हो चुका है। इस अभियान के तहत गढ़वा के 15 प्रखंडों के 58 पंचायतों के 113 ग्रामों को प्रथम चरण में चुना गया है।

अभियान की शुरुआत आदि सेवा पर्व के अवसर पर हुई, जो 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। इसके प्रथम दिन सिंगल विंडो ग्रीवेंस रिड्रेसल काउंटर,अर्थात आदि सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया है। इन केंद्रों के माध्यम से अगले पाँच वर्षों तक (2029 तक) जनजातीय बहुल ग्रामों को सभी मूलभूत सुविधाओं से जोड़ा जाएगा।

इन योजनाओं में पक्के मकान, स्वच्छ पेयजल और पक्की सड़कें, बिजली और चिकित्सा सेवाएँ, इंटरनेट की सुविधा, रोजगार एवं स्वावलंबन की पहल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और जनजातीय छात्रों के लिए छात्रावास सहित अनेकों योजनाएं शामिल हैं।

इसके लिए सभी ग्रामों में ग्राम सभाएँ आयोजित की जा रही हैं, जहाँ लोगों की आवश्यकताओं का सूचीकरण हो रहा है। आगामी 2 अक्टूबर को विशेष ग्राम सभा के दौरान इन योजनाओं को ग्राम स्तर पर अनुमोदित किया जाएगा।

यह महत्वाकांक्षी योजना पूरे देश के एक लाख जनजातीय बहुल ग्रामों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की परिकल्पना का हिस्सा है। सरकार ने पूरे भारत के लिए इसके प्रथम चरण के लिए 80 हजार करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है।

अभियान का उद्देश्य न केवल बुनियादी ढाँचा उपलब्ध कराना है, बल्कि विकसित भारत 2047 और जनजातीय ग्राम विकास विजन 2030 को मूर्त रूप देना भी है।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी
    error: Content is protected !!