Location: Garhwa
गढ़वा : जिला खनन पदाधिकारी राजेंद्र उरांव ने जानकारी देते हुए बताया कि गढ़वा जिले के कैटेगरी-02 अंतर्गत सभी 18 बालूघाटों की ई-नीलामी की प्रक्रिया 30 अगस्त 2025 से शुरू कर दी गई है। यह नीलामी www.jharkhandtenders.gov.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन ऑक्शन के जरिए संपन्न कराई जाएगी।
नीलामी के लिए निर्धारित सभी बालूघाटों की ग्रुपवार सूची www.garhwa.nic.in वेबसाइट, अखबारों और जिला खनन कार्यालय, गढ़वा के नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध करा दी गई है।
उन्होंने बताया कि नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने वाले इच्छुक व्यक्ति एवं व्यवसायियों को तकनीकी और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 8 सितंबर 2025 को अपराह्न 3:30 बजे समाहरणालय स्थित जिला खनन कार्यालय, गढ़वा में प्री-बिड बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें सभी इच्छुक प्रतिभागियों को उपस्थित होने का आमंत्रण दिया गया है।











