Location: Garhwa
गढ़वा थाना क्षेत्र के पोटमा गांव निवासी सचिदानंद तिवारी को विगत एक पखवारे से लापता होने की सूचना गढ़वा थाना में दर्ज कराई गई है। उन्होंने पुलिस से खोजबीन की गुहार लगाई है।
परिजनों के अनुसार, सचिदानंद तिवारी दिनांक 28 अक्टूबर को अपने घर पोटमा, थाना गढ़वा, जिला गढ़वा से अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) जाने के लिए निकले थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है।
परिवार के लोग बेहद चिंतित हैं और उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति सचिदानंद तिवारी को कहीं देखे या उनके बारे में कोई जानकारी रखता हो, तो कृपया नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें —
📞 8709821468
परिजनों ने बताया कि गढ़वा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।











