Location: Shree banshidhar nagar
बंशीधर नगर (गढ़वा):
कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री एवं एआईसीसी ऑब्जर्वर यशोमती ठाकुर ने रविवार को सर्किट हाउस में भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के 9 प्रखंडों के कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
उन्होंने प्रखंड अध्यक्षों से अलग-अलग मुलाकात कर संगठन की जमीनी स्थिति की जानकारी ली। ठाकुर ने कहा कि 2025 संगठन निर्माण का वर्ष है और इस दौरान संगठन को मजबूत करने की प्रक्रिया चलेगी। गढ़वा जिला अध्यक्ष का चयन कार्यकर्ताओं की सहमति से किया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ओबेदुल्ला हक अंसारी ने की। मौके पर प्रदेश ऑब्जर्वर चंद्रशेखर शुक्ला, लाल सूरज, सत्यनारायण सिंह, सुरेंद्रनाथ तिवारी, राजेंद्र प्रताप देव, उदय नारायण तिवारी सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।











