Location: Garhwa
रांची। गढ़वा–रंका विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय व ओजस्वी वक्ता, माननीय विधायक श्री सत्येंद्र नाथ तिवारी से आज अंबिकापुर निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी दिनेश सोनी ने मुलाकात की। यह मुलाकात विधायक श्री तिवारी के रांची स्थित विधानसभा आवास में हुई।
दिनेश सोनी, जो भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष मुरली श्याम सोनी के छोटे भाई हैं, ने गढ़वा से अंबिकापुर फोरलेन सड़क निर्माण की घोषणा पर विधायक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि पूर्व में माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी के गढ़वा आगमन के दौरान इस सड़क की फोरलेन बनाने की मांग की गई थी, जिसे मंत्री ने जनता के सामने स्वीकार करते हुए निर्माण की घोषणा की थी।
गौरतलब है कि यह सड़क पूर्व में दो लेन के रूप में बन रही थी, लेकिन अब इसे फोरलेन में तब्दील किया जा रहा है, और निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो चुका है। दिनेश सोनी ने अंबिकापुर की जनता की ओर से विधायक श्री तिवारी को कोटि-कोटि धन्यवाद ज्ञापित किया।











