खलिहान में आग लगने से सैकड़ों गेहूं के बोझे जलकर राख, एक घर भी खाक

रंका (गढ़वा): रंका थाना क्षेत्र के पुरेगाड़ा गांव में सोमवार रात करीब आठ बजे खलिहान में रखे गेहूं के सैकड़ों बोझे में अचानक आग लग गई। इस घटना में गेहूं की पूरी फसल जलकर राख हो गई, वहीं आग की चपेट में आने से एक घर भी पूरी तरह नष्ट हो गया।

ग्रामीणों के अनुसार, कैलाश प्रजापति अपने खेत से गेहूं काटकर उसे वंशी साव के घर के पास बने खलिहान में रखे थे, जहां थ्रेशर से गेहूं निकालने की तैयारी थी। तभी अचानक आग लग गई। जब तक कैलाश प्रजापति और उनके परिवार को इसकी सूचना मिलती, आग ने विकराल रूप ले लिया और पास में स्थित वंशी साव का घर भी जलकर राख हो गया।

इस अग्निकांड में करीब तीन लाख रुपये से अधिक की संपत्ति नष्ट हो गई। वंशी साव का परिवार बेघर हो गया, जबकि कैलाश प्रजापति अपने परिवार के सालभर के अनाज से महरूम हो गए।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता देने और रंका अनुमंडल मुख्यालय में अग्निशमन सेवा की गाड़ी की व्यवस्था करने की मांग की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!