खबर सदर अस्पताल से

Location: Garhwa

दो बाइक के टक्कर में तीन लोग हुए घयल

मेराल थाना क्षेत्र के दुलदुलवा गांव स्थित चार मुहान के पास मोटरसाइकिल व ट्रैक्टर के टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों में दुलदुलवा गांव निवासी नवरंग चंद्रवंशी का पुत्र अखिलेश कुमार चंद्रवंशी उदय चंद्रवंशी का पुत्र अनूप चंद्रवंशी एवं रमेश चंद्रवंशी का पुत्र अरुण कुमार चंद्रवंशी के नाम शामिल है सभी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना के संबंध में अखिलेश कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि एक मोटरसाइकिल पर तीनों सवार होकर किसी काम से घर से निकाला था इसी दौरान गांव के चार मुहान के पास एक ट्रैक्टर से उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने घटना स्थल पर पहुंचकर तीनों घायलों को गढ़वा कर अस्पताल में भर्ती कराया

बाइक दुर्घटना में दो लोग घायल

शाहपुर मार्ग पर सोमवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों में मझिआँव थाना क्षेत्र के बोदरा गांव निवासी बिंदेश्वर सिंह का पुत्र सुनील सिंह एवं युगेश्वर सिंह का पुत्र निरंजन कुमार सिंह के नाम शामिल हैं दोनों को इलाज के लिए गठवा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना के संबंध में निरंजन कुमार सिंह ने बताया कि दोनों एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर मेदनी नगर से अपने घर लौट रहे थे इसी दौरान चैनपुर थाना क्षेत्र के बराऊ के पास उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया घटना के बाद पीछे से आ रहे हैं उनके और साथियों ने उन्हें घायल अवस्था में उठाकर गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया


बच्ची घायल

मेराल थाना क्षेत्र के चामा गांव निवासी नौशाद अंसारी की पुत्री असमीना खातून 8 वर्ष मोटरसाइकिल के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई उसे इलाज के लिए गठवा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि असमीना खातून अपने घर के पास खड़ी थी इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार ने उसे धक्का मार दिया घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया।


सर्प दंश

पलामू जिले के ऊंटरी रोड थाना क्षेत्र के सिमरी गांव निवासी चंदेश्वर रजवार का पुत्र विवेक कुमार 6 वर्ष सांप काटने से जख्मी हो गया उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि विवेक कुमार अपने घर के पास खेल रहा था इसी दौरान ईद से निकाल कर एक सांप ने उसे काट लिया घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे गंभीर स्थिति में गढ़वा सदर अस्पताल लाया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!