खबर सदर अस्पताल से

Location: Garhwa

कीटनाशक खाने से युवक की हुई मौत

गढ़वा : श्रीबंशीधर नगर थाना क्षेत्र के मर्चवार गांव निवासी नरेंद्र ठाकुर के पुत्र योगेश ठाकुर 20 वर्ष ने रविवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर लिया। उसे गढवा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार युगेश ठाकुर बाहर रहकर सरिया शटरिंग में मजदूरी करता था। वह एक मह पूर्व घर आया था। बताया गया कि परिवार वालों के साथ किसी बात को लेकर उसकी नोंकझोंक हुई थी। इससे गुस्से में आकर उसने कीटनाशक खा लिया। इसकी जानकारी मिलने पर स्वजनों ने उसे लेकर श्री बंशीधर नगर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर रेफर कर दिया था। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी मिलने पर गढ़वा थाना पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचकर उसके शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर मृतक के स्वजनों को सौंप दिया। इस घटना को लेकर मृतक के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कीटनाशक खाकर महिला ने की आत्महत्या का प्रयास

गढ़वा : रंका थाना क्षेत्र के हुरदाग गांव निवासी उमेश यादव की पत्नी सुचिता देवी उर्फ गीता देवी ने रविवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गढ़वा सरकार अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
बताया गया कि सुचिता देवी को पड़ोसियों के साथ दो दिन पूर्व झगड़ा हुआ था। इससे वह मानसिक तनाव में रह रही थी। रविवार को अचानक उसने कीटनाशक खा लिया। इसकी जानकारी मिलने पर स्वजनों ने उसे सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। सदर अस्पताल में इलाजरत सुचिता देवी की हालत में सुधार हो रहा है।

मोपेड से गिरकर हुआ घायल

गढ़वा : रमना थाना क्षेत्र के हरादाग कला गांव निवासी मदन साह 60 वर्ष पिता स्व. हीरा साह ने सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया गया कि मदन साह ने टीवीएस मोपेड गाड़ी से धुरकी थाना क्षेत्र के अंबाखोरेया गांव जा रहे थे। इस दौरान डंडई-अंबाखोरेया रोड में बरसोती गांव के समीप सड़क पर गड्ढे के कारण मोपेड अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में घायल मदन साह को राहगीरों की मदद से अस्पताल भेजवाया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
error: Content is protected !!