खबर श्री वंशीधर नगर से

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर:-नगर पंचायत क्षेत्र के अधौरा स्थित शिव मंदिर में शिव लिंग और नंदी प्रतिमा की स्थापना की गई.

विधिवत पूजन अर्चन के साथ आचार्य श्रीकांत मिश्रा ने प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न कराया. इस दौरान यजमान के रूप में अनुरंजन पांडेय और शाश्वत पांडेय मौजूद थे. बाँकी नदी तट स्थित शिव मंदिर में पहले से स्थापित शिव लिंग खंडित हो गया था. जिसके बाद उक्त मंदिर के जीर्णोधार के साथ काशी से शिवलिंग मंगाकर प्राण प्रतिष्ठा की गई. भगवान को धार्मिक रूप से रुद्राभिषेक भी किया गया. प्राण प्रतिष्ठा के बाद उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया. मौके पर उपस्थित लोगों ने शिवघोष भी किया. उक्त मौके पर कमलेश्वर पांडेय, तारकेश्वर पांडेय, इंद्र प्रताप देव, उदय प्रताप देव, शिवकुमार पासवान, मन्नू शर्मा, राहुल कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.

विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में मंगलवार को भवनाथपुर मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में भंडारा का आयोजन किया गयाइस दौरान युवा कार्यकर्ताओं के जन सहयोग से भंडारा कार्यक्रम आयोजित किया गया.जिसमें से 600 अधिक श्रद्धालुओं ने महाभंडारा का प्रसाद ग्रहण किए.भंडारा का शुभारंभ विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष राजेश प्रताप देव और विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष गौरव पांडे और संयुक्त रूप से भगवान हनुमान जी की विधिवत पूजा अर्चना के बाद भोग लगाकर प्रसाद स्वरूप खीर को श्रद्धालुओं के बीच महा प्रसाद का वितरण कर किया. भंडारा कार्यक्रम दोपहर 1:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक अनवरत चलता रहा.जिसमें श्रद्धालु उमड़ते रहें.वही मुख्य पथ के किनारे हनुमान मंदिर होने के कारण सड़क से आने जानेवाले यात्रियों को भी लोगो द्वारा प्रसाद वितरण किया गया. इस अवसर पर लोगों के बीच प्रसाद उपलब्ध कराने में युवा कार्यकर्ता बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया.इस मौके पर विहिप के प्रखंड अध्यक्ष गौरव पांडे ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद व स्थानीय युवा समाजसेवियों के जन सहयोग से प्रत्येक मंगलवार को वीर हनुमान जी के प्रांगण में भंडारा का आयोजन किया जाएगा. रामनवमी के विशेष अवसर पर हम सभी बजरंगी भक्त साथ में मिलकर भंडारा का भव्य आयोजन संपन्न हुआ.वही संध्या में महा आरती का कार्यक्रम होगा.उन्होंने कहा कि मंगलवार के दिन भंडारा करना पुण्य का कार्य है, क्योंकि यह दिन वीर हनुमान का होता है.उन्होंने कहा की हनुमान मंदिर परिसर के पास भंडारे का आयोजन हुआ. जिसमें काफी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की.उन्होंने कहा कि हनुमान मंदिर में क्षेत्र के लोगो की भरपूर आस्था है.जो लोग सच्चे मन से हनुमानजी का पूजा अर्चना करते हुए मन्नत मांगते है वह पूर्ण होता है.भंडारा कार्यक्रम में मुख्य रूप से बजरंगदल सदस्य ललित पासवान मनीष कुमार चंद्रवंशी, कमांडो शर्मा भारत कुमार,अनुराग कुमार ,अंकित चंद्र, विकास कुमार, रोहित वर्मा,विकास कुमार पाल, अमन प्रताप देव ,राहुल चंद्रवंशी, चंचल पासवान, मंटू पासवान, निखिल कुमार तिवारी, विजय जायसवाल, आदि ने अपना-अपना योगदान दिया.

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!