खबर पलामू से

Location: पलामू

1. डीआईजी और एसपी ने ट्रैफिक पुलिस को वितरित किए किट, कहा—‘गर्मी से जवानों को मिलेगी राहत’

मेदिनीनगर (पलामू)। ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को गर्मी और अन्य समस्याओं से राहत देने के लिए बुधवार को मेदिनीनगर टाउन थाना परिसर में एक समारोह आयोजित कर किट वितरित किए गए। यह किट लायंस क्लब ऑफ फेमिना की ओर से उपलब्ध कराए गए।

समारोह में पलामू रेंज के डीआईजी नौशाद आलम, एसपी रीष्मा रमेशन, एएसपी अभियान राकेश सिंह, हुसैनाबाद एसडीपीओ एस. मोहम्मद याकूब, एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद, डीएसपी राजेश यादव, ट्रैफिक प्रभारी समाल अहमद समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।

डीआईजी ने कहा कि ट्रैफिक कंट्रोल को लेकर लगातार समीक्षा की जा रही है और जल्द ही तीनों जिलों के एसपी के साथ बैठक होगी। वहीं, एसपी रीष्मा रमेशन ने कहा कि महिला पुलिसकर्मियों को भी मौसम के अनुसार कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जिन्हें ध्यान में रखते हुए स्थानीय व्यापारियों व चैंबर ऑफ कॉमर्स से सहयोग लेकर समाधान के प्रयास किए गए हैं।


2. उग्रवादी संगठन के नाम पर हथियारबंद धमकी, आरोपी हिरासत में

पांकी (पलामू)। पांकी थाना क्षेत्र के सलगस टोला पचरुखिया में एक महिला ने उग्रवादी संगठन के नाम पर हथियार के बल पर धमकी दिए जाने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। पीड़िता गीता कुमारी ने बताया कि 30 मई की रात करीब 12 बजे चार हथियारबंद लोग जबरन उसके घर में घुसे और परिवार को डरा-धमका कर पानी मांगा।

शिकायत में सलगस गांव निवासी प्रवीण मोची, पिता बच्चू मोची का नाम सामने आया है। गीता कुमारी ने बताया कि प्रवीण उनके पति प्रमोद कुमार भुइयां को लगातार फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसने पुलिस को एक ऑडियो क्लिप भी सौंपी है जिसमें धमकी की बात रिकॉर्ड है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।


3. शराब के नशे में टेंपो चालक ने युवती को मारी टक्कर, हालत गंभीर

मेदिनीनगर। शहर थाना क्षेत्र के छह मुहान चौक पर बुधवार को एक टेंपो चालक ने शराब के नशे में एक 20 वर्षीय युवती को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना में घायल युवती की पहचान साहित्य समाज चौक निवासी आशीष पांडे की पुत्री शिवानी कुमारी के रूप में हुई है। शिवानी उस समय आइसक्रीम खरीद रही थी, जब नशे में धुत चालक ने टेंपो चढ़ा दिया। टक्कर से आइसक्रीम ठेला भी क्षतिग्रस्त हो गया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर ट्रैफिक पुलिस जवान शीतल कुमार और जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और शिवानी को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने टेंपो जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!