कैलान के जंगलों में हरे पेड़ों की अवैध कटाई जारी, वन सुरक्षा समिति ने जब्त की लकड़ियाँ

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर। एक ओर सरकार जहां बड़े पैमाने पर पौधरोपण को बढ़ावा दे रही है, वहीं दूसरी ओर वन विभाग की लापरवाही और मिलीभगत से लकड़ी माफिया जंगलों का सफाया करने में लगे हुए हैं।

कैलान वन क्षेत्र में हरे पेड़ों की धड़ल्ले से अवैध कटाई हो रही है। प्रतिदिन बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई से इलाके के जंगल अस्तित्व के संकट की ओर बढ़ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार वन विभाग को सूचना देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती, जिससे लकड़ी माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।

इसी क्रम में सोमवार को कैलान नावानगर में वन सुरक्षा समिति के सदस्यों — संजय यादव, सूर्यदेव यादव, जयनाथ सिंह, मुद्रिका यादव, जोगेंद्र यादव, विकास, सुनील और धर्मेंद्र सिंह — ने मिलकर लकड़ी माफियाओं द्वारा काटे गए हरे पेड़ों की लकड़ियों को जब्त किया और इसकी सूचना वन विभाग को दी।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सरकार पौधारोपण पर लाखों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन वन विभाग के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से जंगलों को खुलेआम काटा जा रहा है। इससे जंगल की हरियाली और पर्यावरण संतुलन पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।

इस मामले पर वन क्षेत्र पदाधिकारी (रेंजर) प्रमोद कुमार ने कहा,

“कैलान वन क्षेत्र से पेड़ काटे जाने की सूचना मिली है। टीम को भेजा गया है। अवैध कटाई में संलिप्त लोगों की पहचान कर, उनके विरुद्ध उचित कार्रवाई की जा रही है।”

ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और वन क्षेत्र की नियमित निगरानी की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!