Location: पलामू
मेदिनीनगर।जिला कृषि पदाधिकारी, पलामू के अध्यक्षता में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत पर ड्रॉप मोर क्रॉप योजना के क्रियान्यवन हेतु पलामू जिले में चयनित विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि के साथ एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। जिला कृषि पदाधिकारी पलामू ने बताया कि इस वर्ष जिले को 1277 हेक्टेयर में ड्रिप एवं स्प्रिंकलर प्रणाली अधूरी स्थापित करने का लक्ष्य है जिससे 2100 किसान लाभान्वित होंगे।
उपस्थित कंपनी के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया गया कि जिले में आवंटित लक्ष्य की प्राप्ति हेतु किसानों द्वारा पोर्टल पर किए गए आवेदन के अनुसार उनके खेतों में ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिस्टम का अधिष्ठापन ससमय करना सुनिश्चित किया जाए। अधिष्ठापन से पूर्व सुनिश्चित हो ले कि संबंधित किसान योजना के सभी आहर्ता को पूर्ण करते हैं तथा 10% कृषक अंशदान की राशि देने को तैयार है , उन्हीं किसानों का स्प्रिंकलर या ड्रिप प्रणाली अधिष्ठापन करने का निर्देश दिया गया।कंपनियों को यह भी निर्देशित किया गया कि जिन किसानों का को योजना से पूर्व के वर्षों में लाभान्वित किया गया है उन्हें 3 वर्षों तक सर्विस भी उपलब्ध कराना करना आवश्यक है इसके लिए अपने सर्विस सेंटर का एड्रेस एवं मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया । किसानों को योजना के तहत दिए जा रहे हैं कंपोनेंट में फर्टिलाइजर टांक एवं सैंड फिल्टर अवश्य जोड़ने का निर्देश दिया गया तथा किसानों को इसके फायदे के बारे में बताने का भी निर्देश दिया गया।इंडिविजुअल किसान के बदले में क्लस्टर में काम करने का निर्देश दिया गया।











