Location: पलामू
मेदिनीनगर। लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव निवासी अनुज कुमार चंद्रवंशी के पुत्र आनंद कुमार उम्र 11 वर्ष की रविवार को कुआं में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि आनंद कुमार अपने गांव में कुआं के पास खेल रहा था। इसी बीच कुआं पर अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुआ में जा गिरा जिसके कारण उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों के द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही लेसलीगंज थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से शव को कुआं से बाहर निकलवा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई शशि रंजन पांडे,नीरज सिंह और पुलिस जवान महेंद्र कुमार,विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।











