कुंभ स्नान कर घर वापस लौटने के क्रम में वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त,आधा दर्जन व्यक्ति घायल,एक व्यक्ति की मौत

Location: पलामू

सभी घायलों को चैनपुर थाना प्रभारी ने पहुंचाया अस्पताल

मेदिनीनगर।चैनपुर थाना क्षेत्र के तालापाड़ा गांव के समीप कुंभ स्नान कर घर वापस लौट रहे महिला सहित आधा दर्जन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।जबकि एक बुजुर्ग व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायलों में रांची के अजय शर्मा,आशा देवी,सत्य प्रकाश,निशा भारती सहित दो अन्य व्यक्ति का नाम शामिल है। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की जानकारी चैनपुर थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने सभी घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया है।वहीं थाना प्रभारी ने बुजुर्ग व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में सभी घायलों का इलाज करवा कर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स लेकर गए। इस घटना के बारे में घायल व्यक्ति अजय शर्मा ने बताया कि कार पर सवार सभी व्यक्ति कुंभ स्नान के लिए गए थे उधर से रांची घर वापस लौट के क्रम में चैनपुर थाना क्षेत्र के तालापाड़ा गांव के समीप आंख लग जाने के कारण यह घटना घटी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!