किसान बेहाल,खेत जुताई करने एवं बीज लेने के पैसे हाथ में नहीं

Location: Ranka

संवाद रंका (गढ़वा) :- रंका प्रखंड के खेतिहर किसान बेसहारों की श्रेणी में खड़े हो चुके हैं राज्य सरकार द्वारा मिलने वाले सुविधा भी सरकार के फाईलों तक सिमट कर रह गए हैं जमीनी हकीकत यह है कि इस इलाके के किसान सदियों पूर्व की परंपरा के तहत खेती कर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करने की जद्दोजहद में लगे हैं। आर्द्रा नक्षत्र समाप्ति की ओर है मगर अधिकांश किसान न तो धान का बीचड़ा कर सके हैं और न ही भदईं और टांड़ खेत में होने वाले अगहनी फसल को बुआई कर सके हैं इस बावत पिछले पचास वर्षों से लगातार खेती के सहारे अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले किसान भोला ठाकुर ने खेतिहर किसानों का दर्द बयां करते हुए बताया कि आज किसानों के पास खेत जुताई करने एवं बीज लेने के पैसे हाथ में नहीं है उधार पर जिंदगी कट रही है इस वर्ष समय वारिश तो हुई मगर पिछले सैकड़ों वर्ष से चली आ रही सामाजिक दुर्व्यवस्था के वजह से समय पर खेती नहीं हो पा रही है गर्मी के मौसम में बैसाख माह में मेष संक्रान्ति के दिन से 99 फिसदी लोगों के पालतू मवेशी फ्री कर दिए जाते हैं जो बहुत मुश्किल से सावन के महीने में बिराम लगता है तब तक जो भी भदईं और अगहनी फसल बोए गए होते हैं अधिकांशतः बर्बाद हो जाया करते हैं ‌इस बगावत शिकायत कोई सुनने समझने वाला नहीं है सभी के अपने अपने अलग-अलग तर्क हुआ करते हैं वहीं दूसरी तरफ सरकार द्वारा किसानों को समय पर खेती करने और महाजन के पास जाने से बंचने के लिए केसीसी ऋण की ब्यवस्था कर रखी मगर वह भी दिखावा ही साबित हो रहा है इस बावत जानकारी देते हुए बीटीएम ने बताया कि वित्तिय वर्ष 2021-022 और 2022 – 023 के दौरान रंका प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के योग्य किसानों को केसीसी ऋण उपलब्ध कराए जाने के लिए ग्यारह सौ पन्द्रह किसानों का आवेदन भारतीय स्टेट बैंक और झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक को तमाम औपचारिकताओ को पूरा करने के बाद भेजा गया था मगर बैंकों द्वारा एक भी किसान को केसीसी ऋण उपलब्ध नहीं कराया जा सका ऐसे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकारी ब्यवस्था किसानों के सुदिढ़ीकरण में कितना सहायक है और तो और पिछले दो वर्षों से तमाम औपचारिकताओ को पूरा करने के बावजूद कृषि विकास विभाग द्वारा किसानों को अनुदानित दर पर दिया जाने वाला कृषि उपकरण भी सरकारी मर्जी के वजह से खंटाई में पड़ा हुआ है ऐसे में किसानों के बेसहारा होने का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Mahendra Ojha

Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!