Location: पलामू
मेदिनीनगर।सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा गांव में कार और बाइक की टक्कर में बाइक चालक पड़वा थाना क्षेत्र के स्थानीय निवासी नेपाल मेहता के पुत्र संदीप कुमार मेहता उम्र 23 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी सदर थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर कर घायल को इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।जहां इलाज के बाद भी युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में घायल संदीप मेहता का इलाज करवा रहे हैं।वही घटना के बाद पुलिस कार और बाइक को जप्त कर थाना ले गई है।











