Location: कांडी
कांडी (प्रतिनिधि)। प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) राकेश सहाय की अध्यक्षता में प्रखंड के विभिन्न विभागों के अधिकारियों और पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन के लिए समय-सारिणी तय की गई।
निर्धारित कार्यक्रम इस प्रकार है—
- प्रखंड मुख्यालय, कांडी – सुबह 8:30 बजे
- कांडी थाना – 8:45 बजे
- बीआरसी भवन, कांडी – 8:55 बजे
- राजकीय कृत उच्च विद्यालय, कांडी प्लस टू – 9:05 बजे
- हरिहरपुर ओपी – 9:15 बजे
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कांडी – 9:20 बजे
- राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, कांडी – 9:25 बजे
- उत्क्रमित उच्च विद्यालय, डुमरसोता – 9:35 बजे
- सभी पंचायत सचिवालय – 9:40 बजे
- झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक, कांडी – 9:45 बजे
- भारतीय स्टेट बैंक, कांडी – 9:50 बजे
- यूनियन बैंक, कांडी – 9:55 बजे
- राजकीय कृत शंकर प्रताप देव उच्च विद्यालय, हरिहरपुर – 10:00 बजे
- प्रखंड पशुपालन केंद्र, कांडी – 10:05 बजे
- सोन भद्र आदर्श महाविद्यालय, कांडी – 10:10 बजे
- लक्ष्मी चंद्रवंशी कन्या उच्च विद्यालय, कांडी – 10:20 बजे
- कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, कांडी – 10:30 बजे
बैठक में कांडी एसआई रविशंकर मिश्रा, प्रमुख नारायण यादव, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की वार्डन आर. उषा, बाल विकास परियोजना पर्यवेक्षिका राणा तबस्सुम, बीपीओ बीरेंद्र प्रसाद, प्रधानाध्यापक निरंजन साहू, कांडी मुखिया विजय राम, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अनूप पासवान सहित कई लोग मौजूद थे











