Location: कांडी
कांडी। सांसद खेल महोत्सव “फिट युवा फॉर विकसित भारत 2025” के अंतर्गत सोमवार को कांडी हाई स्कूल मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रखंड की कुल आठ टीमों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबलों के बाद फाइनल में हरिहरपुर और शिवपुर की टीमें आमने-सामने हुईं, जिसमें शिवपुर की टीम ने 1 गोल से जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम किया।
लड़कियों की फुटबॉल प्रतियोगिता में कांडी क्लब की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 गोल से जीत हासिल की। विजेता और उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि (विश्रामपुर) अनुज कुमार पांडेय ने ड्रेस एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान चैनपुर पलामू सांसद प्रतिनिधि भोला पांडेय, कांडी मंडल अध्यक्ष शशि रंजन दुबे, किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य रामलला दुबे, पूर्व मुखिया विनोद प्रसाद, रामलखन प्रसाद, रंजित पटेल, अनूप कुमार पासवान सहित कई लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह और ऊर्जा देखने लायक थी।











