कांडी में शशिरंजन दुबे पुनः मंडल अध्यक्ष मनोनीत, भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशियां

Location: कांडी

कांडी प्रखंड क्षेत्र के पतीला गांव निवासी शशिरंजन दुबे को भाजपा ने एक बार फिर कांडी मंडल अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया है। शुक्रवार को जिले में आयोजित महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक में निर्वाची पदाधिकारी अमरदीप यादव, गणेश मिश्रा, चुनाव प्रभारी ओमप्रकाश केशरी तथा जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो की उपस्थिति में चुनाव संपन्न हुआ।

शशिरंजन दुबे को पुनः मंडल अध्यक्ष बनाए जाने की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। उन्हें बधाई देने वालों में ललन पासवान, सिताराम तिवारी, दिनेश पासवान, रामलला दूबे सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

मीडिया से बातचीत में मंडल अध्यक्ष शशिरंजन दुबे ने कहा कि वे भाजपा को मजबूत बनाने, पार्टी के विस्तार तथा कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए पूर्ण निष्ठा, लगन और मेहनत से कार्य करने को तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को वे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!