
Location: कांडी
कांडी: भाजपा कांडी मंडल इकाई ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 120वें एपिसोड को सुना। मंडल अध्यक्ष शशिरंजन दुबे ने बताया कि मंडल के छह बूथों पर कार्यकर्ताओं और आम लोगों को यह कार्यक्रम सुनाया गया।
‘मन की बात’ कार्यक्रम को बूथ संख्या 20 (बलियारी), बूथ 9 (शिवरी), बूथ 34 व 35 (पतीला), और बूथ 37 (रामबांध) पर सुना गया। इस दौरान प्रदेश किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य रामलला दुबे, सुरेंद्र सिंह, राजेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, वीणा देवी, शीला देवी, रामचंद्र राम, प्यारे पासवान और राम प्रसाद राम सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।