Location: Manjhiaon
कांडी। सोमवार को कांडी थाना परिसर में दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी राकेश सहाय ने की। बैठक में थाना प्रभारी अशफाक आलम समेत दोनों समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अंचलाधिकारी ने शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा मनाने का निर्देश दिया। थाना प्रभारी ने डीजे साउंड पर पूर्ण प्रतिबंध की जानकारी दी और कहा कि विसर्जन स्थल पर गोताखोरों की व्यवस्था रहेगी। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने और किसी भी सूचना को पुलिस तक पहुंचाने की अपील की गई।
बैठक में विधायक प्रतिनिधि आतिश कुमार सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर बृज कुमार, प्रखंड प्रमुख नारायण यादव, जिला परिषद प्रतिनिधि दिनेश कुमार, कांडी मुखिया विजय राम, सरकोनी मुखिया सुबोध वर्मा, मुखिया प्रतिनिधि अरुण राम, मनोज कुमार, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अनूप कुमार, अमरजीत ठाकुर, बाबू खान, विकास उपाध्याय, एसआई जुली टुडू, एएसआई अरुण पासवान, रघुवंश महतो समेत अन्य लोग उपस्थित थे।











