कांडी: घुरुआ गांव में बंद घर से चोरों ने की चोरी, नगदी व गहने समेत 12 हजार की संपत्ति ले उड़े

Location: कांडी

कांडी (प्रतिनिधि)। कांडी थाना क्षेत्र के राणाडीह पंचायत अंतर्गत घुरुआ गांव निवासी नरेश विश्वकर्मा के बंद घर में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना के समय घर में ताला बंद था और परिवार के सदस्य 5 मई को एक शादी समारोह में भाग लेने बिहार के रोहतास जिला के अकबरपुर गए हुए थे।

चोरी की जानकारी गांव के लोगों ने फोन के माध्यम से नरेश विश्वकर्मा को दी। चोरों ने घर से नगद तीन हजार रुपए, चांदी के तीन गहने (पायल, बिछिया) और नए कपड़े व साड़ी समेत लगभग 12 हजार रुपए मूल्य की संपत्ति चुरा ली।

पीड़ित के अनुसार चोर छप्पर के रास्ते आंगन में घुसे और लोहे की कुंडी से दरवाजे में लगे ताले को तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया। घर में रखे बक्से को तोड़कर सामान की चोरी की गई।

घटना की रात पीड़ित के पड़ोसी राम पवन विश्वकर्मा के घर की छत पर कुछ लोग सोए हुए थे। रात करीब 10 बजे उन्हें आंगन में एक व्यक्ति दिखा, जिसके बाद शोर मचाया गया। आवाज सुनकर चोर घर के पीछे का दरवाजा खोलकर फरार हो गया।

पीड़ित नरेश विश्वकर्मा ने बताया कि वह घटना की लिखित सूचना देने थाने जा रहे हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!