कस्तूरबा गांधी विद्यालय की लेखापाल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,जांच में जुटी पुलिस

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पाटन के कस्तूरबा गांधी विद्यालय की लेखापाल प्रियंका कुमारी मानसिक तनाव में आकर बुधवार को स्कूल कैंपस में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गढ़वा थाना क्षेत्र के जयनगरा गांव निवासी पंचम कुमार की पत्नी प्रियंका कुमारी के रूप में की गई है।इस घटना के बारे में वार्डन सुषमा कुमारी ने बताया कि बुधवार की सुबह से दोपहर तक प्रियंका कुमारी स्कूल में दिखाई नहीं दे रही थी।इसके बाद स्कूल के सभी स्टाफ उनकी खोजबीन करने लगे।उनका कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।काफी मशक्कत के बाद दरवाजा खोलकर देखा गया तो प्रियंका कुमारी पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद वार्डन के द्वारा इस घटना की जानकारी पाटन थाना की पुलिस को दी गई।घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।वही जानकारी मिलने पर पुलिस चौकी के एएसआई नीरज कुमार सिंह, सुषमा टीयू और पुलिस जवान महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!