करैत सांप के डंसने से नवविवाहिता की मौत, शादी के 24 दिन बाद गवांई जान

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर (गढ़वा): श्री बंशीधर नगर क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी नवविवाहिता प्रतिमा देवी (पति विष्णु पाल) की मौत करैत सांप के डंसने से शनिवार को इलाज के क्रम में हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात करीब तीन बजे प्रतिमा देवी अपने पलंग पर सो रही थीं, तभी करैत सांप ने उन्हें डंस लिया। घटना के बाद स्वजन प्राथमिक उपचार के बजाय उन्हें झाड़-फूंक के लिए उत्तर प्रदेश के रामगढ़ ले गए, जहां उनकी हालत और बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उन्हें भवनाथपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाए, जहां डॉक्टर सूर्यकांत कुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर भवनाथपुर थाना पुलिस के एसआई परवेज आलम मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेजने की प्रक्रिया शुरू की। हालांकि, स्वजनों ने मृतका के शरीर को फिर से झाड़-फूंक के लिए ले जाने की गुहार लगाई और बाद में पोस्टमार्टम कराने पर सहमति जताई।

बताया गया कि मृतका प्रतिमा देवी भवनाथपुर के मकरी गांव स्थित गड़ेरिया डीह निवासी सुरेश पाल की पुत्री थीं। उनकी शादी महज 24 दिन पहले, 28 मई को विशुनपुरा के विष्णु पाल से हुई थी। घटना के बाद सीएचसी भवनाथपुर में परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!