Location: Meral
मेराल। गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड अंतर्गत तीसरटेटूका गांव निवासी करीब अंसारी ने बुधवार को रांची स्थित राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
सदस्यता ग्रहण करने के बाद करीब अंसारी ने कहा कि वे पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ पार्टी के लिए कार्य करेंगे तथा गढ़वा जिले में संगठन को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएँगे।
बताया जाता है कि इसके पूर्व करीब अंसारी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सदस्य थे। झामुमो से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने राजद का दामन थामा है।
इस अवसर पर राजद के वरिष्ठ नेता जमरूद्दीन अंसारी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।











