Location: पलामू
कचहरी के ताइद रियाजुद्दीन शाहिद के घर अपराधियों ने कीया फायरिंग,जांच में जुटी पुलिस
मेदिनीनगर।चैनपुर शाहपुर लालगंज मोहल्ला निवासी रियाजुद्दीन शाहिद ताईद के घर अपराधियों ने गोली चालन की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना से रियाजुद्दीन और उनके परिजन काफी डरे सहमे हुए हैं।घटना के बाद रियाजुद्दीन ने चैनपुर थाना में तीन अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।थाना में दिए गए आवेदन के माध्यम से रियाजुद्दीन ने पुलिस को बताया है कि वह कचहरी में ताइद का काम करते हैं। वह कचहरी से अपने घर जा रहे थे। इसी बीच सद्दाम कुरेशी सूरज चंद्रवंशी और रौशन उनका पीछा करते हुवे उनके घर पर पहुंचे और घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग किया और कहां की 10 लाख रुपया दो नहीं तो जान से मार देंगे। इस घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरा में भी कैद हुई है।इस घटना के बाद से रियाजुद्दीन के परिवार काफी डरे सहमे हुए हैं।वही इस घटना के बाद से चैनपुर थाना की पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है और अपराधियों की तलाश में जुट गई है।











