ओखरगाड़ा पैक्स में मिला अनुदानित धान बीज, किसान बोले—मना कर रहे अध्यक्ष

Location: Meral



मेराल (प्रतिनिधि): मेराल प्रखंड के ओखरगाड़ा पश्चिमी पंचायत स्थित पैक्स में किसानों के लिए अनुदानित दर पर धान बीज का आवंटन किया गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कृषि निदेशक, झारखंड रांची द्वारा जारी आपूर्ति आदेश के तहत गढ़वा जिले को बीज विनिमय एवं वितरण कार्यक्रम तथा बीजोत्पादन योजना के अंतर्गत प्रमाणित संकर धान का आवंटन प्राप्त हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ओखरगाड़ा पश्चिमी पैक्स अध्यक्ष दिवाकर यादव को निम्नलिखित धान बीज अनुदानित दर पर बिक्री हेतु प्राप्त हुए हैं:

  • AZ 8433DT – 32.5 क्विंटल (₹225/किलो)
  • Arize 6129 Gold – 15 क्विंटल (₹190/किलो)
  • DRRH 2 – 4.6 क्विंटल (₹110/किलो)
  • PNPH 24 – 25 क्विंटल (₹76/किलो)

यह बीज मेराल प्रखंड के कुल 20 पंचायतों में किसानों के लिए उपलब्ध कराया गया है, परंतु किसान इसे अपर्याप्त बता रहे हैं।

किसानों की शिकायत:
बाना गांव के विजय चौधरी, रेजो गांव के अलखनारायण चौबे और अवध किशोर चौबे सहित कई किसानों ने बताया कि जब उन्होंने पैक्स में धान बीज की उपलब्धता के बारे में पूछा, तो अध्यक्ष ने बीज उपलब्ध न होने की बात कही।

पैक्स अध्यक्ष की सफाई:
पैक्स अध्यक्ष दिवाकर यादव ने कहा कि अभी बीज उन्हें प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि कंपनी को भुगतान कर दिया गया है, लेकिन बीज आपूर्ति करने वाली कंपनी का प्रतिनिधि फोन नहीं उठा रहा है।

जिला सहकारिता पदाधिकारी का बयान:
इस मामले में पूछे जाने पर जिला सहकारिता पदाधिकारी नीलम कुमारी ने बताया कि ओखरगाड़ा पैक्स में चार किस्मों के लगभग 77 क्विंटल अनुदानित धान बीज पहले ही उपलब्ध कराया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पैक्स अध्यक्ष द्वारा बीज न होने की बात कहना गंभीर विषय है।
पदाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि बीज का वितरण कृषि पदाधिकारी द्वारा अंकुरण जांच के बाद ही शुरू कराया जाता है।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!