Location: Garhwa
24वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता सीनियर वर्ग
गढ़वा
24 वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग के उद्घाटन मैच में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल ने डीएवी मॉडल को सात विकेट से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
डीएवी मॉडल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सत्यम सोनी के अर्धशतक 51,आशीष के 36 रन के सहारे निर्धारित ओवर में पांच विकेट खोकर 192 रन का स्कोर खड़ा किया। ऑक्सफोर्ड स्कूल की और से युवराज ने तीन,सूरज ने दो विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी ऑक्सफोर्ड स्कूल ने सूरज के तूफानी बल्लेबाजी 45 गेंद पर 113 रन और साकेत के 31 रन के सहारे छह गेंद शेष रहते तीन विकेट खोकर जीत दर्ज करते हुए अगले चक्र में प्रवेश किया। परमेश्वरी प्लेयर ऑफ द डे का पुरुस्कार ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के सूरज को प्रदान किया गया।











