एसपी के निर्देश पर ट्रैफिक प्रभारी ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान,वसूले 17300 रुपए

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पलामू एसपी रीष्मा रमेशन के निर्देश पर ट्रैफिक प्रभारी समाल अहमद के नेतृत्व में शहर के छह मुहान चौक के पास शुक्रवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट और लाइसेंस के वाहन चला रहे चालकों के 18 दो पहिया वाहन को पकड़ा गया।वही बिना लाइसेंस ई रिक्शा चलाते हुवे 10 ई रिक्शा पकड़े गए।इसके बाद ट्रैफिक प्रभारी के द्वारा सभी वाहनों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से शहर थाना में रखवाया गया है।वही ट्रैफिक प्रभारी के द्वारा पकड़े गए सभी वाहनों को चालान के लिए परिवहन कार्यालय भेज दिया गया है।पकड़े गए सभी वाहनों का चालान राशि 17,300 रुपया किया गया है।वही मौके पर उपस्थित ट्रैफिक प्रभारी समाल अहमद ने बताया कि पलामू एसपी के निर्देश पर प्रतिदिन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।इसके बाद भी लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं, बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि पलामू जिले में प्रतिदिन लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।जिसमें बिना हेलमेट वाहन चलने वाले लोगों की जान चली जा रही है।इसके बाद भी लोग हेलमेट का प्रयोग नहीं कर रहे हैं।ट्रैफिक प्रभारी ने लोगों से आग्रह किया है की लोग वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें ताकि आपकी जान सुरक्षित रह सके।मौके पर सहायक पुलिस के जवान हरेंद्र कुमार,धर्मेंद्र कुमार,शीतल कुमार सहित अन्य ट्रैफिक पुलिस के जवान उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!