Location: Meral
मनरेगा के धीमी रफ्तार पर बोले—बरसात के कारण कम चल रही योजना, स्थिति की करेंगे समीक्षा
मेराल: एसडीओ संजय कुमार पांडे ने शुक्रवार को मेराल प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी जसवंत नायक से प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न योजनाओं की अद्यतन जानकारी ली।
एसडीओ श्री पांडे ने योजनाओं की समीक्षा के बाद प्रभारी बीडीओ को कई दिशा-निर्देश दिए और कार्यों को तय समयसीमा में पूर्ण करने पर जोर दिया। उन्होंने मनरेगा योजना की धीमी प्रगति पर पूछे जाने पर कहा कि बारिश के मौसम के कारण फिलहाल योजनाएं कम मात्रा में चल रही हैं। उन्होंने कहा कि मजदूरों के पलायन की स्थिति को देखते हुए संबंधित योजना की समीक्षा की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान प्रधान सहायक रामनाथ भगत, नजीर सुनील कुमार, रिजवान अख्तर, जितेंद्र चौबे समेत कई कर्मी उपस्थित थे।











