
गढ़वा। अंग्रेजी नव वर्ष की पूर्व संध्या पर मंगलवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के आवास पर मानस मंडली के तत्वावधान में सामूहिक सुंदरकांड का आयोजन किया गया। आयोजन में क्षेत्र के 100 से अधिक मानस प्रेमी विद्वत जनों ने भाग लिया।
आयोजन में गढ़वा के उपायुक्त श्री शेखर जमुआर, पुलिस अधीक्षक श्री दीपक पांडेय, सिविल सर्जन श्री अशोक कुमार सहित कई पदाधिकारी, जिले के वरिष्ठ पत्रकार जनों के अलावा समाज के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित हुए।
नव वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित इस संगीतमय आयोजन से पूरा माहौल पूरा भक्तिमय दिखा।
कार्यक्रम में स्थानीय बच्चों, महिलाओं तथा बुजुर्गों की भी बड़ी संख्या में सहभागिता रही।
कार्यक्रम शाम 5:00 बजे से आरंभ होकर रात्रि 8:00 बजे तक चला। उक्त आयोजन गढ़वा की सुंदरकांड मानस मंडली के सौजन्य से आयोजित हुआ। यह आयोजन इस मंडली द्वारा अब तक किए गए आयोजनों के क्रम में 522 वां आयोजन था।