प्रखंड क्षेत्र के अकलवानी स्थित एमजी सीपीएल कंपनी के क्षेत्रीय अधिकारी एवं परियोजना निदेशक के सौजन्य से बुधवार को जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मकर संक्रांति के अवसर पर लातदाग गांव के ठेकहा टोला, गोंदा गांव के अमरूदिया टोला, झोतर गांव सहित अन्य स्थानों पर कंबलों का वितरण किया गया।इस मौके पर एमजी सीपीएल के पीएम जमीर हसन ने बताया कि कंपनी द्वारा प्रत्येक वर्ष शीतकाल में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष कुल 375 कंबल वितरित किए गए।कार्यक्रम में एनएचआई के प्रबंध निदेशक सुधीर कुमार, एमजी सीपीएल के प्रबंध निदेशक अजय कुमार, एसपीएम अमित कुमार गौरव, एसडीपीएम विनोद सिंह, एचआर राकेश कुमार, सुरक्षा अधिकारी प्रवेश पचौरी, प्लांट प्रबंधक विनोद कुमार, सौरभ सक्सेना, प्रतीक सागर, सोनू पंडित, संजीव मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।











