एक साल बाद भी दलित परिवार को न्याय नहीं, आरोपियों ने दोबारा की जमीन पर जबरन जुताई, परिवार सहमा

Location: Manjhiaon


मझिआंव (प्रतिनिधि): बरडीहा थाना क्षेत्र के आदर गांव निवासी एक दलित परिवार को एक वर्ष बाद भी न्याय नहीं मिल पाया है। उल्टे 26 जून 2025 को नामजद अभियुक्तों ने पुनः विवादित जमीन पर बलपूर्वक ट्रैक्टर लगाकर जुताई कर दी, लेकिन पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

पीड़ित शंभू रजवार द्वारा थाना एवं अंचल कार्यालय को दिए गए आवेदन के अनुसार, उनके पूर्वजों को 1966 में भूदान योजना के तहत एक एकड़ 29 डिसमिल जमीन प्राप्त हुई थी। इस भूमि पर 2007 तक ऑफलाइन और 2021-22 तक ऑनलाइन रसीद कटी है। भूमि से संबंधित सभी वैध दस्तावेज पीड़ित परिवार के पास हैं।

शंभू रजवार ने बताया कि 6 जून 2024 को गांव के ही आसिफ अंसारी, गुड्डू अंसारी, ईशा अंसारी, इश्हाक अंसारी, मुर्तुजा अंसारी, अली अंसारी, हमाम अंसारी, मारूक अंसारी सहित 15-20 अज्ञात लोगों ने उस जमीन पर कब्जे की नीयत से जबरन ट्रैक्टर से जुताई कर दी थी। विरोध करने पर इन लोगों ने पीड़ित की गर्भवती पत्नी सहित 9 परिजनों की बेरहमी से पिटाई की थी। पीड़ित परिवार जिस झोपड़ी में रह रहा था, उसमें आग लगा दी गई थी। किसी तरह भागकर सभी ने जान बचाई।

इस घटना को लेकर शांति देवी (पीड़िता) के बयान पर बरडीहा थाना में प्राथमिकी संख्या 35/2024 के तहत SC/ST एक्ट और अन्य संगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। परंतु, पीड़ित परिवार का आरोप है कि एक साल बीत जाने के बावजूद भी न तो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई और न ही कोई प्रभावी कानूनी कार्रवाई की गई।

वहीं 26 जून 2025 को फिर से अभियुक्तों ने ट्रैक्टर चलाकर जमीन की जुताई कर दी। पीड़ितों का कहना है कि इस दौरान वे धारदार हथियारों से लैस थे और धमकी दे रहे थे कि यदि इस जमीन पर दोबारा आने की कोशिश की गई तो हत्या कर दी जाएगी।

इस भय और असुरक्षा की स्थिति में पूरा परिवार डरा-सहमा हुआ है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से अविलंब कार्रवाई कर न्याय की मांग की है। उनका कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

इस संबंध में बरडीहा पुलिस इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की फाइल देखने के बाद जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं अंचल अधिकारी राकेश सहाय ने कहा कि शनिवार को दिए गए आवेदन की जांच कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!