Location: Manjhiaon
मझिआंव। बरडीहा थाना क्षेत्र के खरडीहा गांव निवासी सुरजदेव यादव के 28 वर्षीय पुत्र विमलेश यादव को बरडीहा पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर गढ़वा जेल भेज दिया। थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि विमलेश यादव के खिलाफ 2024 में बलात्कार का मामला दर्ज हुआ था, जिसके बाद वह लगभग एक वर्ष से फरार चल रहा था।
थाना प्रभारी ने कहा कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस की लगातार सफलता जारी है।











