
मझिआंव:
नए वर्ष 2026 के स्वागत के उपलक्ष में मझिआंव प्रखंड एवं बरडीहा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लोग जमकर पिकनिक मनाते और लुफ्त उठाते नजर आए। मझिआंव प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत अंतर्गत चर्चित वीरबंधा डैम पर भी लोगों की बड़ी भीड़ देखी गई।
पहाड़ियों की तराईयों में पिकनिक मनाते हुए लोगों ने मनोरम दृश्य का आनंद लिया। इसके अलावा बुढ़ी खाड़ हनुमान मंदिर के समीप, मझिआंव कोयल नदी के झरिवां के पास और देव स्थल शंखवां बाबा में भी लोग पिकनिक मनाते दिखाई दिए। बरडीहा प्रखंड में बरक्षा बांध डैम और सुख नदी के आसपास के पहाड़ों एवं जलाशयों के पास भी लोगों ने डीजे की धुन पर डांस करते हुए 2025 को विदाई दी और नए साल 2026 का स्वागत किया।
सुबह के समय लोग कोयल नदी में स्नान कर मंदिरों में पूजा-अर्चना कर नए वर्ष में सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
इस अवसर पर स्थानीय शिक्षक भी विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे और उन्होंने बच्चों एवं परिवारों को सुरक्षित पिकनिक और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए निर्देश दिए।











