उपायुक्त ने रंका और भंडरिया प्रखंड का किया निरीक्षण, जनकल्याण योजनाओं की जानी स्थिति

Location: Ranka


रंका/गढ़वा: जिले के नवपदस्थापित उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने बुधवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान रंका और भंडरिया प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा संचालित जनकल्याण से जुड़े विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया और उपस्थित अधिकारियों व कर्मियों को कई आवश्यक निर्देश दिए।

सबसे पहले उपायुक्त रंका स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने करीब 40 मिनट तक स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, मरीजों के कक्ष तथा उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों के ड्यूटी रोस्टर व उपस्थिति पंजी की भी जांच की। अस्पताल की व्यवस्था से संतुष्ट होने के बाद उपायुक्त भंडरिया के लिए रवाना हो गए।

भंडरिया प्रखंड कार्यालय में अधिकारियों से मुलाकात कर क्षेत्र की योजनाओं की जानकारी लेने के बाद उपायुक्त कल्याण विभाग द्वारा संचालित एकलव्य विद्यालय पहुंचे। वहाँ उन्होंने छात्र-छात्राओं से बातचीत कर शिक्षण व्यवस्था और सुविधाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

रंका लौटते समय उन्होंने वन एवं पर्यावरण विभाग द्वारा विकसित किए जा रहे नक्षत्र वन का भी निरीक्षण किया और उसके सौंदर्यीकरण कार्य पर संतोष व्यक्त किया। इसके बाद उपायुक्त रंका प्रखंड कार्यालय पहुंचे, जहाँ उन्होंने कर्मियों की उपस्थिति की जानकारी ली और महज पांच मिनट के भीतर जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो गए।

उपायुक्त के आगमन की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रखंड कार्यालय के बाहर जुटे थे। उन्होंने मनरेगा योजना में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मोहम्मद हासिम की कथित मनमानी और भ्रष्टाचार को लेकर लिखित शिकायत सौंपी और जांचोपरांत कार्रवाई की मांग की।


Loading

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    मां कामाख्या मंदिर की दूसरी वर्षगांठ 16 जून को, धूमधाम से होगा आयोजन

    मां कामाख्या मंदिर की दूसरी वर्षगांठ 16 जून को, धूमधाम से होगा आयोजन

    दुबियाखाड़ के पास सड़क दुर्घटना में 35 वर्षीय व्यक्ति घायल हालत गंभीर

    दुबियाखाड़ के पास सड़क दुर्घटना में 35 वर्षीय व्यक्ति घायल हालत गंभीर

    जहरीला पदार्थ का सेवन कर 30 वर्षीय महिला ने की आत्महत्या

    जहरीला पदार्थ का सेवन कर 30 वर्षीय महिला ने की आत्महत्या

    भाषा नीति के बहाने युवाओं की अनदेखी, क्या झारखंड सरकार सुन रही है पलामू की आवाज?

    टिओपी 1 में इंद्रदेव पासवान ने किया पदभार ग्रहण

    टिओपी 1 में इंद्रदेव पासवान ने किया पदभार ग्रहण

    सड़क दुर्घटना में 55 वर्षीय व्यक्ति घायल,हालत गंभीर

    सड़क दुर्घटना में 55 वर्षीय व्यक्ति घायल,हालत गंभीर
    error: Content is protected !!