उपायुक्त की अध्यक्षता में जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं पर कार्रवाई के निर्देश

Location: Garhwa

गढ़वा। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दिनेश यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को नये समाहरणालय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे बड़ी संख्या में फरियादियों ने अपनी व्यक्तिगत और सामूहिक समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं।

जनसुनवाई के दौरान स्वास्थ्य, राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, नामांतरण, आवास, मुआवजा, अतिक्रमण, सरकारी योजनाओं का लाभ, आंगनबाड़ी सेविका चयन, पंचायत सहायक चयन और रोजगार सृजन से संबंधित कई शिकायतें प्राप्त हुईं। उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को जांच कर समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

गढ़वा शहर के सहिजना निवासी संपूर्णानंद शुक्ला ने प्रीपेड बिजली मीटर लगाए जाने के बाद अत्यधिक बिजली बिल आने की शिकायत की। इस पर उपायुक्त ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

रंका प्रखंड के ग्राम सेराशाम से आई चिंता देवी ने वर्ष 2022 में जमीन खरीदने के बाद भी नामांतरण नहीं होने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि अपील में आदेश पारित हो चुका है। उपायुक्त ने संबंधित अंचल पदाधिकारी को न्यायालय के आदेश के आलोक में शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

धुरकी प्रखंड के ग्राम कुम्बाकला से आए ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी सेविका चयन में विलंब और अनियमितता का आरोप लगाया। इस पर उपायुक्त ने धुरकी सीडीपीओ को पुनः बैठक आयोजित कर पारदर्शी तरीके से चयन प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश दिया।

नगर ऊंटरी प्रखंड के ग्राम पंचायत कोलझिकी से आए स्वयंसेवकों ने पंचायत सहायक चयन में मुखिया द्वारा ग्राम सभा पंजी पर हस्ताक्षर नहीं किए जाने का मामला उठाया। उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

मेराल प्रखंड के ग्राम मकूना से आई आमना बीबी ने न्यायालय के आदेश के तहत क्षतिपूर्ति राशि भुगतान का आवेदन दिया। उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी को आदेश के अनुपालन हेतु आवश्यक वसूली कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

इस मौके पर उपायुक्त दिनेश यादव ने कहा कि जनसुनवाई प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। इससे समस्याओं का त्वरित समाधान होता है और शासन-प्रशासन में पारदर्शिता व जनविश्वास बढ़ता है। उन्होंने बताया कि जिले और सभी प्रखंडों में प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को नियमित रूप से जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!