Location: Garhwa
गढ़वा: उत्क्रमित उच्च विद्यालय ओबरा के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक राजकुमार पांडे ने की और संचालन वरीय शिक्षक राम लगन राम द्वारा किया गया।
बैठक में पूर्व प्रधानाध्यापक राजकुमार पांडे ने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी, गढ़वा के पत्रांक 1027 दिनांक 16.07.2025 के आलोक में वरीय स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक ओम श्री कृष्णम को विद्यालय का प्रभारी प्रधानाध्यापक नियुक्त किया गया है। आदेश के तहत आज विद्यालय का संपूर्ण प्रभार औपचारिक रूप से उन्हें सौंप दिया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें निशा कुमारी, सीमा कुमारी, रेखा मिंज, नूतन सरिता डुंगडुंग, सुचिता एक्का, सलमा बानो शेख, सरोजिनी डोडराय, शिक्षक राजेश शर्मा, योगेश्वर राम, गुलाब रब्बानी अंसारी, सुनील कुमार रविदास, सुरेश राम, आशिक अंसारी, अमित रंजन, बड़ा बाबू प्रवीण कुमार, आईसीटी शिक्षक वाजिद अंसारी, विक्की कुमार सिंह शामिल थे।
साथ ही अध्यक्ष विजय प्रजापति, संयोजिका शहनाज परवीन और अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। सभी ने नए प्रभारी प्रधानाध्यापक को शुभकामनाएं दीं और विद्यालय की शैक्षणिक प्रगति को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।











