आहर में डूबने से 16 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

Location: पलामू

मेदिनीनगर।चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर लालगंज मोहल्ला निवासी फिरोज खान के पुत्र शाहिद खान उम्र 16 वर्ष की आहर में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि शाहिद खान बुधवार की सुबह से ही अपने घर से निकलकर कुछ बच्चों के साथ शाहपुर नई मोहल्ला निमिया बांध नहर में नहा रहा था।इसी बीच शाहिद खान आहर में डूब गया और लापता हो गया। इसके बाद वहां पर नहा रहे अन्य बच्चों के द्वारा इस घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।घटना की जानकारी मिलने पर परिजन आहर के पास पहुंचे और शाहिद का खोजबीन करने लगे। इसके बाद भी शाहीद खान का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों के द्वारा घटना की जानकारी चैनपुर थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शाहीद की काफी खोजबीन की इसके बाद भी बुधवार की देर रात तक शाहिद का कुछ पता नहीं चल पाया। गुरुवार की सुबह शाहिद जा शव शाहपुर नई मोहल्ला आहर से चैनपुर थाना की पुलिस ने बरामद किया। इसके बाद पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया।वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!