आवास योजना की अनदेखी ने छीना सहारा, घर ढहने से दो बकरियां मरीं

Location: सगमा

सगमा, गढ़वा:
बीती रात सगमा प्रखंड के परमा नंद विश्वकर्मा के कच्चे मकान का एक हिस्सा हल्की बारिश के दौरान अचानक गिर गया। इस हादसे में दो बकरियों की मौत हो गई, जबकि परिवार के सभी सदस्य बाल-बाल बच गए।

घटना रात करीब 10 बजे की है, जब परमा नंद विश्वकर्मा का परिवार सोने की तैयारी कर रहा था। उसी समय हल्की बारिश हो रही थी, और अचानक घर का एक हिस्सा भरभरा कर गिर पड़ा। मलबे के नीचे दो बकरियां दब गईं, जिन्हें बचाने की काफी कोशिश की गई, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

परिवार के मुखिया परमा नंद विश्वकर्मा, पुत्र लक्ष्मण विश्वकर्मा ने बताया कि, “भगवान का शुक्र है कि हमारा परिवार सुरक्षित है, लेकिन दो बकरियों की मौत और घर का सारा सामान मिट्टी में दबकर बर्बाद हो गया। हम बकरी पालन कर अपने परिवार का गुजारा करते थे। अब हमारा सब कुछ खत्म हो गया है।”

उन्होंने आगे कहा कि वे लंबे समय से प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पंचायत और प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें लाभ नहीं मिला है। “अब घर गिरने के बाद हम खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं,” उन्होंने कहा।

इस घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा ने बताया कि परमा नंद का नाम अतिरिक्त आवास योजना में शामिल कर लिया गया है और जल्द ही उन्हें आवास योजना का लाभ दिया जाएगा।

घटना के समय समाजसेवी सोनू मौर्य, पिंटू मिश्रा सहित कई ग्रामीण मौके पर मौजूद थे और पीड़ित परिवार को मदद पहुंचाने की कोशिश की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!