Location: पलामू
मेदिनीनगर।सदर थाना क्षेत्र के चियांकी निवासी संजय प्रजापति के पुत्री गुनगुन कुमारी उम्र 2 वर्ष गुरुवार की सुबह आरी बलेड से कट कर गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद परिजनों के द्वारा घायल गुनगुन को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि घायल गुनगुन के पिता मूर्ति बनाने का काम करते हैं।गुरुवार की सुबह वह अपने घर के आंगन में बैठकर मूर्ति बना रहे थे।पास में बैठी गुनगुन भी उनके साथ खेल रही थी।इसी बीच गुनगुन वहा पर पड़े आरी ब्लेड अपने हाथ में ले ली और अपने पैर को आरी ब्लेड से काट ली। जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई। इसके बाद परिजनों के द्वारा गुनगुन को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।वही इस घटना के बाद से गुनगुन की मां का रो रो कर बुरा हाल है।











