आपसी रंजिश में महिला ने की आत्महत्या, तीन मासूमों के सामने फंदे से झूल गई मां

रंका (गढ़वा): रंका थाना क्षेत्र के सिरोईकला गांव स्थित चरकपथली टोला में बुधवार की शाम एक महिला ने घरेलू विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान सुनील कोरवा की पत्नी प्रमीला देवी (32 वर्ष) के रूप में हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार, प्रमीला देवी का अपने पति के साथ घरेलू बातों को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार की शाम करीब पांच बजे दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद प्रमीला गुस्से में अपने घर के भीतर कमरे में चली गई और कंडी के सहारे फांसी लगा ली।

घटना की जानकारी तब हुई जब उसके छोटे-छोटे तीन बच्चों ने मां को फंदे से झूलते देखा और शोर मचाया। इसके बाद परिवार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!