आपत्ती जनक हालत में पकड़े गए प्रेमी प्रेमिका, ग्रामीणों ने पहले हांथ- पांव बांधकर पीटा फिर प्रेमी के साथ भेज दिए

Location: Shree banshidhar nagar

प्रेमी प्रेमिका पर लाठी डंडे बरसते वायरल हुआ वीडयो, पुलिस ने दर्ज किया मामला

श्री बंशीधर नगर – मंगलवार को थाना क्षेत्र के विलासपुर गांव निवासी प्रेमचंद विश्वकर्मा के घर से ग्रामीणों ने प्रेमी-प्रेमिका को पड़कर हांथ -पांव बांधकर जमकर पिटाई कर दी। पिटाई करने के बाद प्रेमी के साथ प्रेमिका को भी गांव से भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमावर्ती सोनभद्र जिले के विंढमगंज थाना क्षेत्र के हरिना कछार गांव निवासी प्रेमी जय प्रकाश यादव बराबर अपनी प्रेमिका विलासपुर गांव निवासी प्रेमचंद विश्वकर्मा की पत्नी सरिता देवी से मिलने उसके घर आता था। ग्रामीण दोनों को पकड़ने के फिराक में लगे थे। गत सोमवार की रात प्रेमी जयप्रकाश यादव प्रेमिका सरिता देवी से मिलने उसके घर पहुंचा। इसकी भनक लगते ही ग्रामीण रात में ही प्रेमिका के घर से दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिए। पकड़ कर जयप्रकाश के घरवालों व सरिता देवी के मायके वालों को सूचना देकर दोनों के स्वजनों को गांव में बुलाया गया। इससे पूर्व ग्रामीण प्रेमी का हाथ पैर बांधकर जमकर पिटाई किए। प्रेमिका की भी पिटाई लात घुसा से की गई। इसके बाद दोनों के स्वजन के सहमति से प्रेमिका को प्रेमी के साथ उसके घर भेज दिया गया। सरिता देवी के पिता भी पंचायत में पहुंचे थे। विलासपुर गांव सहित आसपास के गांव में इसकी चर्चा जोरों से चल रही है।

जानकारी मिलने पर पुलिस के द्वारा बांधकर प्रेमी प्रेमिका की पिटाई किए जाने का मामला अज्ञात लोगों पर दर्ज किया गया है। मामला दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Dinesh Pandey

Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!