Location: Meral
मेराल। आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम द्वारा गुरुवार को रजत जयंती के अवसर पर मेराल प्रखंड के संजयपुर गांव में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान 25 असहाय और गरीब लोगों को कंबल प्रदान किए गए।
आनंद मार्ग मेराल शाखा के सचिव सह विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन ने बताया कि सर्दी के मौसम को देखते हुए संगठन द्वारा लगातार सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इससे पहले भी विभिन्न गांवों में जरूरतमंदों को कंबल दिया गया है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि आनंद मार्ग का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सहायता पहुंचाना है, ताकि ठंड के मौसम में उन्हें राहत मिल सके।
कंबल वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में रामजी राम कुशवाहा, ओम प्रकाश कुमार रजक, अजीत कुमार, भोला बैठा सहित अन्य कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।
इस मौके पर मदन यादव, इंजीनियर रोहित कुमार, गार्गी कुमारी, गोलू कुमार मुखिया, राम सागर महतो, मनोज कुमार जायसवाल, विनोद कुमार कुशवाहा, संत कुमार बैठा, रामकुमार महतो, बाल गोविंद साह सहित कई लोग उपस्थित थे।











