Location: पलामू
मेदिनीनगर।चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी सरफुदीन मिया उम्र 80 वर्ष सोमवार की सुबह आग तापने के क्रम में आग से जल कर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि सोमवार की सुबह सरफुद्दीन मिया बोरसी में आग जलाकर ताप रहे थे। इसी दौरान आग से जल कर वह गंभीर रूप से घायल हो गए।इसके बाद स्थानीय ग्रामीण और परिजनों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।











